Exit Poll 2024: कौन से 5 राज्य बना रहे हैं, तीसरी बार मोदी सरकार?

Exit Poll Result 2024: इस बार के ज्यादातर पोल प्रधानमंत्री मोदी की हैट्रिक की गारंटी दे रहे हैं। अगर ये सारे एग्जिट पोल सही रहे और 4 जून के नतीजे फिर बीजेपी और एनडीए के पक्ष में आए तो इसके लिए 5 राज्य में उसको मिल रही संभावित सफलता बड़ी वजह रहेगी।

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक उत्तर और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में भाजपा और एनडीए की सीटों में थोड़ी कमी आ सकती है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक ये राज्य हैं- बिहार, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र।

exit poll result

दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में शानदार प्रदर्शन का अनुमान
लेकिन, इसी एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भाजपा और आरएएस के दशकों की मेहनत दक्षिण और पूर्वी राज्यों में रंग लाने वाली है। पार्टी दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक से आगे निकलकर कई अन्य प्रदेशों में भी बड़ी ताकत बनकर उभर रही है और कुछ में अपनी धमाकेदार उपस्थिति कायम करने जा रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए दक्षिण के तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है और तमिलनाडु से लेकर केरल तक में तीसरी शक्ति बनकर उभर रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्य हैं, जो लगातार तीसरी बार और भी ज्यादा बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम करने जा रहे हैं।

कर्नाटक में फिर से 'कमल'
कर्नाटक अब भाजपा का गढ़ बन चुका है। 2019 में भी दूसरी बार मोदी सरकार बनने में इस राज्य की अहम भूमिका रही थी। अगर पांच बड़ी एग्जिट पोल एजेंसियों के अनुमानों को आधार मानें तो राज्य में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन इस बार भी वहां कम से कम 19 और अधिक से अधिक सभी 28 सीटें जीत सकता है।

2019 में राज्य में बीजेपी को 25 और 1 उसके समर्थन से निर्लदीय उम्मीदवार को जीत मिली थी।

पश्चिम बंगाल में ममता का 'गेम ओवर'!
पश्चिम बंगाल में पिछली बार बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी टीएमसी उसपर भारी पड़ी थी। लेकिन, इस बार वहां की 42 सीटों के लिए जो पांच प्रमुख एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उसके अनुसार राज्य में बीजेपी को कम से कम 19 और अधिकतम 31 सीटें तक मिल सकती हैं।

ओडिशा में मोदी लहर!
ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक पहली बार वहां भाजपा बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और सत्ताधारी बीजेडी के सफाए का भी अनुमान लगाया गया है।

ओडिशा में 5 एग्जिट पोल एजेंसियों ने भाजपा को कम से कम 9 और अधिकतम 20 सीटों का अनुमान जताया है। अधिकतर अनुमान 17 से लेकर 20 तक सीटों के हैं। अगर मोदी सरकार की हैट्रिक लगती है तो इस बार इसमें ओडिशा का बहुत ही अहम योगदान रहने वाला है।

तेलंगाना में बीजेपी लक्ष्य से भी निकल सकती है आगे!
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं। कुछ महीने पहले मीडिया रिपोर्ट थी कि गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 10 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। लेकिन, चाणक्या-न्यूज24 के अनुमानों के अनुसार राज्य में बीजेपी 10 से 15 सीटें तक जीत सकती है।

वहीं एक्सिस माई इंडिया ने इसके लिए 11 से 12 सीटों की भविष्यवाणी की है। हालांकि, तीन अन्य एग्जिट पोल इसे 6 से लेकर 9 सीटें दे रहे हैं। 2019 में पार्टी के पास राज्य में 4 सीटें थीं।

आंध्र प्रदेश में एनडीए के पक्ष में पलट गई बाजी!
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछली बार बीजेपी और टीडीपी में गठबंधन नहीं हुआ था और टीडीपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं।

अबकी बार वहां बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में टीडीपी और जन सेना पार्टी भी है और पांच प्रमुख एग्जिट पोल में वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 11 से लेकर सारी 25 सीटें तक मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

केरल और तमिलनाडु में बदल रहा सीन!
इन सारे राज्यों के अलावा भाजपा को केरल से भी पहली बार इतनी अच्छी खबर मिल रही है। तमिलनाडु में भी कुल 39 सीटें हैं और चाणक्या न्यूज24 ने पहली बार वहां भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के लिए 6 से 14 सीटों की भविष्यवाणी की है। वहीं ऐक्सिस माई इंडिया ने भी 2 से 4 सीटों का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल शून्य से लेकर 3 सीटों की भी बात कर रहे हैं।

केरल में पहली बार लोकसभा में खिलेगा 'कमल'!
केरल में लोकसभा चुनाव जीतना आजतक भाजपा का सपना ही रहा है। लेकिन, इस बार चाणक्या न्यूज24 ने एनडीए के लिए 1 से लेकर 7 सीटों तक की भविष्यवाणी की है। वहीं ऐक्सिस माई इंडिया ने भी 2 से 3 सीटों की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+