EXIT POLL: महाराष्ट्र में चला मोदी का जादू, लेकिन बहुमत से दूर, जानिए कैसे बनेगी सरकार?

मुंबई। 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है। अब इंतजार है 19 अक्टूबर का। जब चुनाव के नतीजों के साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट सीट ने नतीजों की तस्वीर साफ कर दी है।

maharashtra assembly election 2014

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना को नुकसान हुआ है। वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी बुरी तरह हारते नजर आ रहे हैं।

एबीपी-नेल्सन का एग्जिट पोल के मुताबिक
बीजेपी: 127
शिवसेना: 77
कांग्रेस: 40
एनसीपी: 34
एमएनएस
अन्य: 5

कैसे बनेगी सरकार

महाराष्ट्र में भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर ऊभरी है, लेकिन वो बहुमत से काफी दूर है। सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 127 सीटें मिल रही है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए भाजपा को किसी के साथ गठजोड़ करना होगा। ऐसे में कुछ विक्लप है जिसपर भाजपा विचार कर सकती है।

1. अगर भाजपा और शिवसेना हाथ मिलाती है तो महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना गठबंधन की सरकार आसानी से बन सकती है। भाजपा की 127 सीटें और शिवसेना की 77 सीटें मिला दी जाएं तो बहुंत का आंकड़ा आसानी से पार किया जा सकता है।

2. अगर भाजपा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ हाथ मिलाती है तो उसे बहुत ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रही है। ऐसे में अन्य की 5 सीटें भी जोड़ दी जाए तो भी भाजपा 137 सीटों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में भाजपा बहुमत से दूर रह जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+