Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोशल डिस्टेंसिंग उपायों के साथ संसद का मानसून सत्र चलाने की कवायद, जानिए क्या है योजना?

नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के संचरण के लिए महत्वपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग उपायों का प्रमुख भूमिका है। जल्द ही संसद भवन का मानसूत्र सत्र का समय निकट आ रहा है, ऐसे में मानसून सत्र के लिए संसदीय कार्रवाई शुरू करने के लिए राज्यसभा के पदेन सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसके आयोजन को लेकर सोमवार को एक बैठक में आभासी यानी ई-संसद की संभावना जैसे विषयों व विकल्पों के बारे में गहन चर्चा की गई।

session

दोनों उच्च और निचले सदन के अध्यक्षों ने बैठक में माना कि ऐसी स्थिति में जब नियमित बैठकें संभव नहीं हैं, इसलिए तब तक संसद के सत्र को सुगम बनाने के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने की जरूरत है। हालांकि यह विचार भी व्यक्त किया कि आभासी बैठकें आयोजित करने के मुद्दे को दोनों सदनों के संसद की नियमों से संबंधित समिति को विचारार्थ भेजा जाना जरूरी होगा, क्योंकि चर्चा की गोपनीयता जरूरी होती है।

session

हालांकि लोकसभा की बैठक राज्यसभा के साथ केंद्रीय कक्ष में आयोजित करने सहित कई विकल्पों पर विचार किया गया। इस विकल्प पर भी विचार किया गया कि दोनों सदनों की बैठक एक दिन छोड़ कर आयोजित की जा सकती है। उनका मानना था कि चूंकि संसद की कार्यवाही का आम लोगों के लिए सीधा प्रसारण किया जाता है, अत: गोपनीयता बनाए रखने की कोई ऐसी जरूरत नहीं है। ऐसे में दीर्घावधि में आभासी संसद एक विकल्प हो सकता है।

session

गौरतलब है आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई-अगस्त में आयोजित किया जाता है। बजट सत्र 24 मार्च को Covid-19 का संक्रमण फैलने के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को आयोजित की गई यह बैठे उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने आधिकारिक आवास पर बैठक बुलाई थी, जिसमें दोनों सदनों के महासचिवों ने हिस्सा लिया।

session

हालांकि उपराष्ट्रपति नायडू और लोकसभा अध्यक्ष बिरला का विचार था कि आभासी बैठकें आयोजित करने के विषय को दोनों सदनों की नियमों से जुड़ी समिति को विचारार्थ भेजना जरूरी है। दोनों महासचिवों ने सभापति और स्पीकर को संसद की विभिन्न समितियों की बैठक आभासी माध्यम से आयोजित करने से जुड़े विविध पहलुओं के बारे में जानकारी दी, जिसमें सुरक्षित प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म, ऐसी बैठकों से जुड़ी गोपनीयता व अन्य विषय शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+