EXCLUSIVE VIDEO: स्टंट के लिए झील में कूदे दो एक्टर फिर नहीं उबरे

तीनों एक्टर हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु से 35 किमी दूर स्थित तीपागोंडनहल्‍ली लेक में कूदे थे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद‍ किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे।

बेंगलूरू। फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स में अकसर विलन की मौत हो जाती है। हुआ भी ऐसा ही लेकिन रील में नहीं रियल में। बेंगलुरु के नजदीक तीपागोंडनहल्‍ली लेक में कन्‍नड़ फिल्‍म मस्‍ती गुड़ी का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूट हो रहा था और पानी में डूब कर दो कन्‍नड़ अभिनेताओं उदय और अनिल की मौत हो गई। उदय और अनिल इस फिल्‍म में विलन की भूमिका निभा रहे थे। इस फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं।

EXCLUSIVE VIDEO: 2 Kannada actors feared dead after jumping from copter during shooting

जानकारी के मुताबिक तीनों एक्टर हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु से 35 किमी दूर स्थित तीपागोंडनहल्‍ली लेक में कूदे थे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद‍ किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे।

अभी तक नहीं मिली है बॉडी

पुलिस ने बताया कि दोनों एक्‍टर्स की बॉडी अभी तक बरामद नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। झील में नाव और गोताखोर उतारे गए हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्‍म के एक क्रू मेंबर ने बताया कि शूटिंग से पहले किसी भी तरह का अभ्‍यास नहीं किया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिल्म निर्माताओं पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+