Exclusive: केजरीवाल के दो विधायकों का दिल्ली असेंबली चुनाव लड़ने से इंकार

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में दिल्ली विधानसभा को भंग करने की सबसे मुखर तरीके से मांग करने वाली आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने चुनाव लड़ने से इंकार करके पार्टी को संकट में डाल दिया है। सूत्रों का कहना है कि रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग और तिमारपुर से विधायक हरीश खन्ना ने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मिलकर साफ कर दिया कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Exclusive: Two Kejriwal MLAs refuse to contest Delhi assembly poll

पार्टी ने नहीं सुनी इनकी

हालांकि इन दोनों नेताओं के चुनाव ना लड़ने की वजह का तो खुलासा नहीं हो पाया है, पर जानकार कह रहे हैं कि ये दोनों पार्टी नेताओं से बार-बार कह रहे थे कि फिर से चुनाव से बचा जाए। चुनाव होने की हालत में पार्टी पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी। पर पार्टी ने इनकी एक नहीं सुनी।

जानकारों का कहना है कि अभी आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी चुनाव लड़ने से मना कर सकते हैं। वजह वही है। पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र नाम की तो कोई चीज बची नहीं है। सारे फैसले केजरीवाल या मनीष सिसोदिया करते हैं।

इस बीच, कांग्रेस और भाजपा केजरीवाल के खिलाफ गोल मार्किट से सीट से कोई तगड़ा उम्मीदवार खड़ा करने की फिराक में है। हो सकता है कि कोई नामवर फिल्मी सितारा ही उतर जाए केजरीवाल के सामने। केजरीवाल तो कह चुके हैं कि वे गोल मार्किट से ही लड़ेंगे। उन्होंने पिछला चुनाव यहां से शीला दीक्षित को हराकर जीता था।

उधर, भाजपा राजधानी की मुस्लिम बहुल सीटों से मुसलमानों को टिकट देने के लिए उम्मीदवार तलाश कर रही है। यानी कि इस बार मतीन अहमद और हसन अहमद जैसे कांग्रेस के विधायकों के सामने भाजपा के मुसलमान उम्मीदवार हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+