Exclusive Interview:बुलंदियों को छूने के बावजूद भी बॉलीवुड से क्यों बनाई दूरी, मैथिली ठाकुर ने बताई वजह

नई दिल्ली, जून 30। साल 2017 में कलर्स के रियलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार से देश के सामने अपने शास्त्रीय संगीत की छाप छोड़ने वाली मैथिली ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए आज को लोगों को घरों और दिलों तक पहुंच गई है। कैमरे के सामने हारमोनियम और तबले के साथ जब तीन बच्चों से गाना शुरू किया तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इतने कम समय में ये न केवल देश बल्कि विदेशों में भी छा जाएंगे। मैथिली ठाकुर के अपने अब तक के सफरनामे पर वनइंडिया के साथ खास बातचीत की।

 Exclusive Interview: Why Maithili Thakur Not sing Bollywood Songs , Here is the Reason

मैथिली ने रियलिटी शो के बाद यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया चैनलों के जरिए अपनी आवाज को लोगों के दिलों तक पहुंचाया। बॉलीवुड के बजाए मैथिली ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई। वनइंडिया के साथ बातचीत में मैथिली ने कहा कि बॉलीवुड में गाने के लिए वो कुछ चीजों से समझौता नहीं कर सकती हैं। बातचीत के दौरान मैथिली से पिताजी रमेश ठाकुर ने कहा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि मैथिली बॉलीवुड में नहीं गाएगी।ये 90 फीसदी तय है, लेकिन गर कुछ गाने ऐसे आते हैं, जिनके बोल, उसका अर्थ भारतीय सभ्यता से जुड़ा रहा और उन्हें पसंद आया तो मैथिली बॉलीवुड के गानों को अपनी आवाज देगी।

इंटरव्यू के दौरान मैथिली ने आजकल के कुछ गानों के बोल को लेकर खास तौर पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर भविष्य में कभी उनके सामने कोई ऐसा ऑफर आता है तो गानों के बोल और भारतीय संस्कृति जैसे पैमाने को ध्यान में रखते हुए गानों का चुनाव करेंगी। मैथिली से स्पष्ट कहा कि वो भारतीय संस्कृति और गीत के बोल से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगी। जब उन्हें लगेगा कि कोई गीत उनके लिए बनी है तो वो बॉलीवुड गीत को अपनी आवाज देंगी।

मैथिली ठाकुर के साथ वनइंडिया की खास बातचीत का पूरा वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+