Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए हर अपडेट
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में नई याचिका दायर की। जिसपर आज 21 मार्च को सुनवाई हुई। सीएम केजरीवाल ने अपनी इस नई याचिका में कहा है कि, उनके खिलाफ 'कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं' की जानी चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि, 'ईडी की कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। मैं सारे समन पर पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं,...लेकिन मेरे खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी।'

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली खंडपीठ इस मामले पर सुनवाई की। सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने पैरवी की है।
कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग करते हुए सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'पहले बताया गया था कि धारा 50 के तहत जारी किए गए समन से यह भी पता नहीं चलता है कि जिस व्यक्ति को बुलाया गया है वह गवाह है, या संदिग्ध है या आरोपी है।'
सिंघवी बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई के दलील देने के लिए डी के शिवकुमार के मामले के आदेश का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, 'मुझे आशंका है कि इस मामले में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गिरफ्तारी की जाएगी।'
आज (21 मार्च) को सीएम केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था। ये ईडी का 9वां समन था। इससे पहले 8 समन को सीएम केजरीवाल छोड़ चुके हैं। संभावना है कि सीएम केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट में सीएम केजरीवाल के एक मामले पर पहले भी सुनवाई हुई थी। सभी समन को चुनौती देने वाले सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील पेश की थी। जिसमें कहा गया था कि वह ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।
16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी द्वारा उसके समन से गायब रहने के मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी थी।
इस केस में अब तक ईडी ने जिनको गिरफ्तार किया है, उसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह शामिल हैं। सीएम केजरीवाल की याचिका पर मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।












Click it and Unblock the Notifications