और महंगा होगा पेट्रोल डीजल, एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपए लीटर की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण दुनियाभर में कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। इस वक्त तेल को लेकर प्राइस वॉर भी देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, भारत में पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। ऐसे में प्राइस वॉर के बीच कच्चे तेल के दाम में कमी का फायदा फिलहाल भारत में ग्राहकों को मिलता नहीं दिख रहा है।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने शनिवार को डीजल और पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 रु प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जबकि एक रुपया प्रति लीटर रोड और इंफ्रा सेस लगाने का ऐलान किया है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा होगा। आईओसीएल की बेवसाइट के मुताबिक, शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है।
Excise duty on petrol, diesel hiked by Rs 3 per litre each: Govt notification
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2020
वहीं, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 69.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 72.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में डीजल के दाम में 31 पैसे की कमी आई है। दिल्ली में प्रति लीटर 62.58 रु बिक रहा है।
जबकि कोलकाता में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है और ये प्रति लीटर 64.91 रु बिक रहा है। मुंबई में डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है और ये प्रति लीटर 65.51 रु बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है और ये प्रति लीटर 66.02 रु बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications