पुर्तगाल के पीएम ने नरेंद्र मोदी को दी ये जर्सी, हुए 6 अहम समझौते
प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भारत आने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के पीएम का धन्यवाद भी किया।
नई दिल्ली। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री इन दिनों भारत में हैं। भारत के प्रधानमंत्री और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई है। इस बातचीत के तहत दोनों देशों ने कई एग्रीमेंट भी किए हैं। एग्रीमेंट के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के सामने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से कहा- मुझे आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भारत आने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के पीएम का धन्यवाद भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से कई अहम मुद्दों पर बात की है। भारत और पुर्तगाल के बीच कई वैश्विक मु्द्दों पर अहम एग्रीमेंट हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए सहयोग करने पर पुर्तगाल का आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच डिफेंस कोऑपरेशन पर भी एग्रीमेंट हुआ है, जो इस क्षेत्र में दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री को यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन करने पर भी धन्यवाद कहा है।
ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: विवादित बयान देने पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इस मुलाकात के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुर्तगाली फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी भी तोहफे में दी। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच कुल 6 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसमें रक्षा क्षेत्र के समझौते भी शामिल हैं। पीएम मोदी और पुर्तगाल के पीएम के बीच हुई बातचीत से हुए समझौतों से भारत और पुर्तगाल दोनों को ही फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications