अखिलेश यादव की फोटो से आचार संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन

यूपी के शाहजहांपुर में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां एक राशन वितरण कोटे की दुकान पर अखिलेश यादव की फोटो लगे राशन कार्ड से वितरण किया जा रहा है।

शाहजहांपुर। देश में चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा करने के बाद चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी है। वैसे तो उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर तत्काल हटाने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन क्या बैनर पोस्टर हटाने से ही आचार संहिता का पालन हो जाता है? आइए हम आपको एक और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का नजारा दिखाते हैं।

अखिलेश यादव की फोटो से आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन
ये भी पढ़ें:यूपी: चुनाव के समय याद आए मुस्लिम वोटर, लुभाने और बांटने में लगी पार्टियां

दरअसल, यूपी के शाहजहांपुर में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां एक राशन वितरण कोटे की दुकान पर अखिलेश यादव की फोटो लगे राशन कार्ड से वितरण किया जा रहा है। जबकि चुनाव आचार संहिता को लगे आज चार दिन बीत चुके हैं। उसके बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है। इससे साफ पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में किस तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

अखिलेश यादव की फोटो से आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के झंडा कलां मोहल्ले का है। यहां अर्चना मिश्रा की कोटे की दुकान है। यहां जो लोग राशन लेने आ रहे हैं, उनके राशन कार्ड पर अभी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद इस तरह की फोटो के राशन कार्ड पर होने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है। लेकिन यहां पर चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। फिलहाल इस मामले में एडीएम ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

अखिलेश यादव की फोटो से आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

अखिलेश यादव की फोटो लगी राशन कार्ड लेकर आए जतिन का कहना है कि ये सिर्फ पार्टी और अखिलेश यादव के प्रचार के लिए किया जा रहा है जबकि इसकी कोई जरूरत नही है। यूपी में चुनाव नजदीक है और चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। उसके बावजूद इस तरह से फोटो किताब पर लगी है और राशन का धड़ल्ले से वितरण हो रहा है। इसमे सबसे बड़ी लापरवाही प्रशासन की है, उसे इसे रोकना चाहिए।

अखिलेश यादव की फोटो से आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

एडीएम ई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह से प्रचार-प्रसार पर रोक है। इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में आया है, इसकी गंभीरता से जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव को यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में मिलेगा दो-तिहाई बहुमत, काटजू ने गिनाई 10 वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+