पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 14 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व CM नारायणसामी का कटा टिकट

पुडुचेरी। कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार शाम जारी कर दी। इस में सबसे अहम खबर यह है कि, कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री नारायणसामी का टिकट काट दिया है। पूर्व सीएम वी नारायणसामी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपने खाते की बची एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का एलान बाकी रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनता और कांग्रेस की लोकल लीडरशिप की नाराज़गी की वजह से कांग्रेस आलाकमान ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी का टिकट काटा है।

Recommended Video

    Puducherry Election 2021: Narayanasamy नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    Ex Puducherry CM V Narayanasamy Won’t Contest Upcoming Puducherry Election 2021

    पुडुचेरी कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने कहा, पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे। वे चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन देखेंगे। राज्य में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस डीएमके, सीपीआई वीसीके साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के यहां 15 सीटें मिली हैं। डीएमके को 13 , सीपीआई और वीसीके के एक-एक सीट मिली है।

    Ex Puducherry CM V Narayanasamy Won’t Contest Upcoming Puducherry Election 2021

    पुडुचेरी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही डीएमके अपने खाते की 13 सीटों में से 12 पर उम्मीदवारों को एलान कर चुकी है। डीएमके ने दो पूर्व मंत्रियों और छह नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व शिक्षा मंत्री एस पी शिवकुमार को राज भवन सीट से जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ए एम एच नजीम को कराईकल दक्षिण सीट से टिकट दिया गया है। डीएमके के 12 उम्मीदवारों में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। सभी सीटों पर 6 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। नतीजे 2 मई को सामने आएंगे।

    वहीं दूसरी ओऱ बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ए नमस्सिवायम् को अब भाजपा ने मन्नाडीपेट सीट से टिकट दिया है। भाजपा ने लाब्सपेट से वी समिनाथन्,उसुडु से साई जे सरवण कुमार, कामराज नगर से ए जॉनकुमार, कालापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम्, नेल्लित्तोप से विविलियन रिचर्ड्स जॉनकुमार, को टिकट दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+