VIDEO: लड़की का डांस देख जोश में आया पूर्व MLA का पोता, करने लगा फायरिंग
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान जमकर कानून की धज्जियां उड़ाईं। प्रोगाम के दौरान एक पूर्व विधायक के पोते ने देशी तमंचे से जमकर हवा में गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग उस शख्स का समर्थन करते दिखे। ये वाकया 19 अक्टूबर का बताया जा रहा है। लौकही प्रखंड के अंधरामठ गांव में दुर्गा पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में खुले आम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग की गई।

आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान डांसर को स्टेज पर डांस करते देख और भोजपुरी गाने सुनकर पूर्व विधायक के पोते से रहा नहीं गया। उसने अपने कट्टे में गोलियां भरकर लगातार हवाई फायर करना शुरू कर दिया। सैकड़ों लोगो की उपस्थिति में की गई इस फायरिंग के दौरान ना तो वहीं पुलिस दिखी और ना किसी ने उसे रोकने की कोशिश की। जबकि जिला प्रशासन ने इस तरह के आयोजन पर रोक लगा रखी थी।
वीडियो लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना के विक्रमशेर गांव का बताया जा रहा है। फायरिंग करनेवाला एक शख्स पूर्व विधायक का पौत्र है।इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मधुबनी जिले के एसपी दीपक वर्णवाल ने कहा कि दोषी की पहचान हो गई है। एफआईआर दर्ज कर जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications