फडणवीस से मुलाकात पर संजय राउत ने दी सफाई, बोले- मिलना कोई अपराध नहीं, सीएम उद्धव को भी है पता
नई दिल्ली। देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है। संजय राउत ने अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह सामना में इंटरव्यू के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। वहीं बीजेपी ने भी राजनीति से परे मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं। संजय राउत ने कहा, 'मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कल (शनिवार) देवेंद्र फडणवीस से मिला था। वह पूर्व सीएम हैं। इसके अलावा वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी भी हैं।' उन्होंने कहा कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। सीएम उद्धव को इस बैठक के बारे में पता था।
Recommended Video

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली महाविकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच संभवत: यह पहली मुलाकात है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की मुलाकात मुंबई के एक होटल में हुई थी।
अकाली दल के एनडीए से निकलने पर राउत ने किया कटाक्ष
उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एनडीए के मजबूत स्तंभ शिवसेना और अकाली दल थे। शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा, अब अकाली दल निकल गया। एनडीए को अब नए साथी मिल गए हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसको NDA नहीं मानता।












Click it and Unblock the Notifications