275 करोड़ की अवैध संपत्ति के मामले में UAE में गिरफ्तार हुआ पूर्व अफसर
महाराष्ट्र सरकार के एक पूर्व नौकरशाह को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर इंटरवो द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस के बाद हुई है। पूर्व नौकरशाह को संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को राज्यसभा में सवाल के जवाब में केंद्र वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि हाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व डिप्टी कलेक्टर नीतीश जे ठाकुर को संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस ने 21 जनवरी को गिरफ्तार किया है।
सवाल का जवाब देते हुए शिवप्रताप शुक्ला ने बताया कि इंटरवोल ने नीतीश जे ठाकुर के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर के महीने में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। उसके बाद से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
पूर्व डिप्टी कलेक्टर नीतीश जे ठाकुर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने साल 2011 और 2012 में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दो एफआईआर दर्ज की थी।
राज्यसभा में मंत्री से सवाल पूछा गया था कि 'अगर टैक्स डिपार्टमेंट और दूसरे कानून प्रवर्तन एजेंसियां गैरकानून तरीके से दिए गए 250 करोड़ रुपए की जांच कर रही थी...' इस सवाल के जवाब में मंत्री ने उठाए गए कदमों के बारे में बताया वहीं कहा कि इस मामले में अभी तक 119.43 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।
महाराष्ट्र भ्रष्टाचार ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार और अंसतुलित संपत्तियों की शिकायत मिलने के बाद ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दायर किया था। इस मामले में ईडी ने भी एफआरआई दर्ज की थी।
नीतिश ठाकुर को साल 2016 में महाराष्ट्र एसीबी ने गिरफ्तार किया था, लेकिन मामले में जमानत लेने के बाद से वह फरार है।
नीतिश के फरार होने के बाद ईडी ने पिछले साल उसके भाई निलेश को गिरफ्तार किया था। इस पर आरोप है कि इसने अपने भाई के लिए काफी काम किया और धन को कंपनियां बनाकर इंवेस्ट करने में उसकी मदद की।
नीतिश के फरार होने के बाद ईडी ने पिछले साल उसके भाई निलेश को गिरफ्तार किया था। इस पर आरोप है कि इसने अपने भाई के लिए काफी काम किया और धन को कंपनियां बनाकर इंवेस्ट करने में उसकी मदद की।
जांच में ईडी ने पाया कि इन लोगों ने ने मैसर्स पीआरएस नाम से एक एंटरप्राइजेज फर्म शुरू किया। ईडी का दावा है कि निलेश ठाकुर, नीतिश ठाकुर और उसके परिवार, कपंनियों और फर्मों के नाम पर 275 करोड़ रुपये की संपत्ति मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें-विमान में बम रख के 115 की जान लेने वाली महिला का बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications