आयुर्वेद की मुरीद हुईं केन्या के पूर्व पीएम की बेटी, बोलीं- पहले देख नहीं सकती थी, इससे ही लौटी रोशनी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: केन्या के पूर्व प्रधान मंत्री रैला ओडिंगा की बेटी रोजमेरी ने आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भारत में आयुर्वेदिक उपचार से ही उनकी आंखों की रोशनी लौटी थी, उससे पहले वो देख भी नहीं पाती थीं। रोजमेरी ने आयुर्वेद पद्धति को अपने मुल्क केन्या ले जाने की बात कही है ताकि लाखों लोगों इससे लाभ उठा सकें।

आयुर्वेद की मुरीद

गुजरात के जामनगर में हाल ही में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन शुरू किया गया है। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। इसी के संदर्भ में रोजमेरी ने ये बात कही है। रोजमेरी ने कहा, मैं 2019 में अपनी आंखों की रोशनी वापस पाने के लिए आयुर्वेद उपचार कराने भारत आई थी। पहले मैं नहीं देख सकती थी, अब मैं देख सकती हूं। अब मैं आयुर्वेद को अपने देश ले जाऊंगी, यह लाखों लोगों की मदद कर सकता है।

बता दें कि इसी साल फरवरी में केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला अमोलो ओडिंगा अपनी बेटी की आंखों के इलाज के लिए के लिए केरल के एक अस्पताल में आए थे। जहां उनकी बेटी की आंखों की रोशनी में आयुर्वेदिक चिकित्सा से सुधार हुआ था। कोच्चि में श्रीधरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में अपनी बेटी की आंखों के इलाज के बाद ओडिंगा ने कहा था कि वह आयुर्वेदिक चिकित्सा को अफ्रीका ले जाने की संभावना तलाश रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ केन्या में उसी अस्पताल की एक शाखा खोलने पर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+