दिल्ली में पूर्व सब इंस्पेक्टर की पत्नी की कटी चोटी, बोलीं- देखा था महिला का साया
नई दिल्ली। 'चोटीकटवा' ने दिल्ली पुलिस को फिर चैलेंज किया है। वो भी दिल्ली पुलिस के खुलासे के ठीक एक दिन बाद। शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि चोटी काटने की घटना का पर्दाफाश हो गया है। यह मात्र एक अफवाह है इसके अलावा कुछ नहीं। दिल्ली पुलिस ने एक घटना का भी जिक्र किया था जिसमें उसने बताया था कि लड़की के भाई ने ही अपनी बहन की चोटी काट दी थी। लेकिन शनिवार को 'चोटीकटवा' ने दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर की पत्नी को अपना निशाना बनाया।

खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर जय नारायण शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के लगभग खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जय नारायण घर के अंदर की तरफ आए तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी 55 वर्षीय अनीता बेड से नीचे गिरी हुई हैं और पास में उनके कटे बाल पड़े हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र अपने कमरे में सो रहा था। जय नारायण ने अपने बेटे और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
अनीता को अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद अनीता ने बताया कि अचानक उनके सिर में तेज दर्ज उठा और उन्होंने अपने पास किसी महिला के साये को महसूस किया। फिर वह अचानक बेहोश हो गईं। होश में आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बाल कटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। गौरतलब है कि जय नारायण बीती 30 जुलाई को ही रिटायर हुए हैं। पुलिस कॉलोनी में वह रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications