RTI कार्यकर्ता मर्डर केस में पूर्व बीजेपी सांसद दीनू सोलंकी की जमानत खारिज
नई दिल्ली। आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की हत्या के मामले में जेल में बंद गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रहे दीनू सोलंकी की बेल रद्द हो गई है। सोलंकी को नवंबर 2013 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त वो वह गुजरात के जूनागढ़ से सांसद थे। अमित जेठवा ने राज्य के गिर जंगलों तथा एशियाई शेरों के अंतिम आवास स्थल में गैर-कानूनी खनन के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा था। जेठवा की 20 जुलाई, 2010 को गुजरात हाई कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुजरात पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें भाजपा सांसद का भतीजा शिवा सोलंकी तथा शार्प शूटर शैलेश पांडया शामिल था जिसने जेठवा को गुजरात उच्च न्यायालय के बाहर गोली मारी थी। जेठवा की हत्या का देशभर के आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था और इस प्रकार के भंडाफोड़ करने वालों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications