"EVM मशीन को इंटरनेट से जोड़ा नहीं जा सकता", तुलसी गबार्ड के वोटिंग मशीन में हेराफेरी के आरोप पर आया जवाब
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हैकर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम में हेराफेरी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड द्वारा दिए गए बयान का जवाब दिया है। ईसीआई ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया है।
ECI के एक सूत्र के अनुसार, भारत के EVM को फुलप्रूफ बनाया गया है, जिसमें किसी भी नेटवर्क या वाई-फाई से कनेक्ट करने की क्षमता नहीं है। इसलिए ईवीएम के डेटा तक कोई भी अनधिकृत रूप से पहुंच नहीं सकता है।

ईसीआई ने बताया कि ईवीएम मशीन साधारण कैलकुलेटर के समान कार्य करती है, केवल वोटों की सही गणना करने के लिए ईवीएम होती हैं।
भारतीय ईवीएम मशीन को लेकर क्यों उठे सवाल
गौरतलब है कि भारत के चुनाव में प्रयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने सवाल उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के जरिए चुनाव में छेड़छाड़ के महत्वपूर्ण जोखिम है। गबार्ड ने बताया कि ये सिस्टम लंबे समय से हैकर्स के लिए अतिसंवेदनशील रहे हैं, जिनमें मतदान के परिणामों में हेरफेर करने की क्षमता है।
तुलसी गबार्ड ने क्या दावा किया था?
"हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि कैसे ये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम बहुत लंबे समय से हैकर्स के लिए असुरक्षित रहे हैं और डाले जा रहे वोटों के परिणामों में हेरफेर करने के लिए शोषण के लिए असुरक्षित हैं, जो देश भर में पेपर बैलेट लाने के आपके जनादेश को आगे बढ़ाता है ताकि मतदाताओं को हमारे चुनावों की अखंडता पर विश्वास हो सके।"
ईसीआई ने किया ये खुलासा
जिसके जवाब ईसीआई के सूत्रों ने दिया है। ईसीआई के सूत्रों ने ये भी खुलासा किया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कठोर कानूनी जांच के माध्यम से की भी इनकी जांच की जा चुकी है। साथ ही वास्तविक चुनावों से पहले किए गए मॉक पोल के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सत्यापन भी किया गया है।
इसके अलावा, ECI ने जोर देकर कहा कि 5 करोड़ से अधिक मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों को वोटों की गिनती के दौरान राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सावधानीपूर्वक सत्यापित और मिलान किया गया है, जिससे मतदान प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बल मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications