कांग्रेस ने नीरव मोदी के वीडियो के बहाने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- मोदी है तो सब मुमकिन है
Recommended Video

नई दिल्ली: भारत के भगौड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी का एक वीडियो ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार 'द टेलीग्राफ' ने जारी किया है। इस वीडियों में नीरव मोदी लंदन की सड़क पर घूमते नजर आ रहा है। अखबार का दावा है कि इस वीडियो में नीरव मोदी ने 9 लाख की मंहगी ऑस्ट्रिच लेदर जैकेट पहनी है। इस वीडियो में दिख रहा है कि नीरव मोदी ने रिपोर्टर के किसी भी सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया और हर बार नो कमेंट कहा। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
'मोदी है तो सब मुमकिन है'
रणदीप सुरजेवाला ने नीरव मोदी के बहाने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्विट किया,"देश के 23 हजार करोड़ लूटकर ले जाओ, बगैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर पीएम के साथ फोटो खिंचवाओ, लंदन में 73 करोड़ की ऐशगाह में जिंदगी बिताओ, बूझो मैं कौन हूं? अरे छोटा मोदी, और कौन! जब मोदी भए कोतवाल तो डर काहे का? मोदी है तो मुमकिन है।"
'कृपया ट्रेलर देखिए'
सुरजेवाला ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कृपया ट्रेलर देखिए! बैंकों से धोखाधड़ी कर विदेश में बसने की योजना के पोस्टर ब्वॉय के जीवन का एक दिन। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर- नरेंद्र मोदी, एडिटर- अरुण जेटली, स्क्रिप्ट राइटर- प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई, प्रोडक्शन कॉस्ट- 23 हजार करोड़! फाइनेंस- इंडियन बैंक्स! मोदी है तो मुमकिन
है।
'मोदी सरकार नीरव मोदी को लाने में नाकाम क्यों'
कांग्रेस ने पूछा कि आखिरकार मोदी सरकार भगोड़े हीरा कारोबारी को वापस लानें में नाकाम क्यों है। द टेलीग्राफ के पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हैं। ऐसे में मोदी सरकार ये करने में असमर्थ क्यों हैं। मोदी किसको बचाने की कोशिश कर रहे हैं? खुद को,नीरव मोदी को या उन लोगों को जो उन्हें भागने दे रहे हैं?

'लंदन में जी रहा है लग्जरी लाइफ
द टेलीग्राफ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हजारों करोड़ों के घोटाले का आरोपी और भारत का भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में लग्जरी लाइफ जी रहा है। वह लंदन में तीन बेडरुम के मकान में रह रहा है, जिसका किराया हर महीने 15 लाख रुपये है। ये फ्लैट सेंटर प्वाइंट टॉवर ब्लॉक के फ्लोर में है। टेलीग्राफ के मुताबिक नीरव मोदी ने घड़ी और गहनों का होलसेल और रिटेल बिजनेस शुरू किया है। अखबार की मानें तो नीरव मोदी को देखकर इस बात का अहसास आसानी से हो जाता है कि जैसे उसे पता ही नहीं है कि उसे भारत में भगोड़े का स्टेटस दिया जा चुका है। टेलीग्राफ ने ब्रिटेन की सरकार के सूत्रों से यह भी लिखा है कि मोदी को हाल के माह के दौरान नेशनल इंश्योरेंस नंबर दिया गया है। इस नंबर के मिलने के बाद वह आसानी से ऑनलाइन बैंक अकाउंट ऑपरेट कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications