खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की फिटनेस देखकर बड़े-बड़े खिलाड़ी भी रह जाएंगे दंग, देखिए Video
नई दिल्ली, 29 अगस्त: आपका फिटनेस लेवल क्या है, कम ऑन। गेम ऑन! इस कैप्शन के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसको देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। इस वीडियो में अनुराग ठाकुर रस्सी कूदकर दिखा रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग उनकी फिटनेस देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल, आज ही फिट इंडिया मूवमेंट के दो साल पूरे हुए हैं और आज ही राष्ट्रीय खेल दिवस भी है। इसी मौके पर उन्होंने एक फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

रस्सी कूदकर खेल मंत्री ने सबको किया हैरान
देश के खेल मंत्री को एक पैर पर रस्सी कूदते देखकर लोगों के तालियों की आवाज रुक नहीं रही थी। अनुराग ठाकुर की इस चुस्ती-फुर्ती के गवाह खुद केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक भी बने हैं। इस दौरान पीछे से उनकी तारीफ में लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। दरअसल, ठाकुर ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके और फिट इंडिया मूवमेंट की लॉन्चिंग के दो साल पूरे होने पर 'फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।' फिट इंडिया मुहिम के दो साल पूरे होने पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर खेल मंत्री की ओर से शानदार रस्सी कूद प्रदर्शन देखकर सब हैरान थे। यह वीडियो खुद ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है और बाकी एजेंसियों ने भी जारी किया है।

'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज'
खेल मंत्री ने फिट इंडिया ऐप के बारे में कहा कि यह एक फ्री मोबाइल ऐप्लिकेशन है, जो आपको अपनी फिटनेस की निगरानी करने मददगार साबित होगा। इस मौके पर उन्होंने एक नारा भी दिया है- 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज'। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह, खेल पत्रकार अयाज मेमन, पहलवान संग्राम सिंह के अलावा एयर इंडिया की कैप्टन एनी दिव्या भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। फिट इंडिया ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे इस तरह से विकसित किया गया है कि यह सामान्य स्मार्टफोन में भी बेहतर ढंग से काम करेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव सफल बनाएं-ठाकुर
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस ऐप में फिटनेस स्कोर, एनिमेटेड वीडियो, ऐक्टिविटी ट्रैकर और अपनी जरूरतो के हिसाब से माय प्लान जैसे फीचर भी मौजूद हैं। इस मौके पर उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि दो साल पहले पीएम मोदी की सोच से ही यह कार्यक्रम लॉन्च किया गया था। वे बोले, 'फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त, 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों के जीवन में फिटनेस को अभिन्न अंग बनाने के लिए लॉन्च किया था। आज यह एक जन आंदोलन बन चुका है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होकर आजादी का अमृत महोत्सव सफल बनाएं।'
खेल मंत्री को रस्सी कूदते देखिए
इसी मौके पर खेल मंत्री ने रस्सी कूदकर अपनी फिटनेस दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है, 'एक स्वस्थ और फिट भारत ऐसा नया भारत है, जिसकी हम अपने नागरिकों के लिए कल्पना करते हैं।' उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- आपका फिटनेस लेवल क्या है...... कम ऑन। गेम ऑन!
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications