ईशा देओल ने पापा धमेंद्र को बताया 'पजेसिव', एक्ट्रेस ने किया ये बड़ा खुलासा
मुंबई, 28 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों की चहेती बनी। दिग्गज कलाकार धमेंद्र और हेमामालिनी की एक्ट्रेस बेटी ईशा देओल फिल्म प्रोड्यूसर बनकर नए सफर की शुरूआत कर रही है। ईशा देओल ने पति भरत तखतानी के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम 'बीईएफ' यानी भरत ईशा फिल्म्स'है। ईशा इस नई शुरूआत को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए ईशा देओल ने अपनी पहली फिल्म के साथ पापा धमेंद्र को लेकर कुछ अचंभित कर देने वाले खुलासे किए।

ईशा ने बताया पापा नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं
बता दें ईशा देओल के प्रोडक्शन हाउस बीईएफ की पहली मूवी एक दुआ ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सलेक्ट पर रिलीज हो चुकी है। ईशा ने इस पर बात करते हुए अपनी पहली फिल्म पर पिता धमेंद्र के रिएक्शन साक्षा किया। ईशा ने बताया कि उनके पिता धमेंद्र जो कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार है वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं। इसके साथ ही ईशा ने अपने पिता धमेंद्र को पजेसिव और रूढ़िवादी बताया।

ईशा ने बताई वजह कि क्यों धमेंद्र ने किया था मना
ईशा देओल ने कहा कि पापा के हिसाब से लड़कियों को फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना चाहिए। हालांकि ईशा ने इसमें जोड़ा कि वो इसे हमारी सुरक्षा के तौर पर देखते थे। आगे ईशा ने कहा वो शायद यही महसूस करते थे, क्योंकि वो जानते थे कि हमारी इंडस्ट्री कैसे काम करती है, लेकिन हमने इसे अच्छे से मैनेज किया।

ईशा से पहले हेमामालिनी ने कपिल शर्मा शो में बोली थी ये बात
बता दें ईशा से पहले उनकी मां हेमामालिनी ने एक बार कपिल शर्मा के शो में ये खुलासा किया था कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा एक्ट्रेस बनें। जबकि धमेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल पहले से ही फिल्में काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications