E.V.K.S. Elangovan कौन हैं? जो दिवंगत बेटे की सीट पर जीते हैं चुनाव
तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को हुए उपचुनाव का परिणाम मतगणना के बाद घोषित हो गया है। जिसमें E.V.K.S. Elangovan अपने दिवंगत विधायक बेटे की सीट पर जीत हासिल की है।

Erode East bypoll results 2023: तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार को हुई मतगणना संपन्न हुई। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार 75 वर्षीय ई वी के एस एलंगोवन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके के के एस थेनारासु पर भारी वोटों से हरा कर जीत हासिल की। आइए जानते हैं कौन हैं ई वी के एस एलंगोवन ?
दिवंगत विधायक बेटे की सीट पर लड़े थे चुनाव
सामान्य तौर पर बेटे अपने पिता के उत्तराधिकारी बनते हैं लेकिन तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर पिता ई वी के एस एलंगोवन को अपने बेटे के उत्तराधिकारी के रूप में निर्वाचित हुए हैं। 75 वर्षीय ई वी के एस एलंगोवन की जीत के बाद जमकर जश्न मनाया जा रहा है।
विधायक बेटे की जनवरी में हो गई थी मौत
दरअसल, एलांगोवन के बेटे और कांग्रेस विधायक ई थिरुमहान एवरा की 4 जनवरी को मृत्यु के कारण उपचुनाव हुए। थिरुमहान का 46 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एलंगोवन
एलंगोवन की पूर्व केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं, अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उन्हें मौका दिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवार बनाकर इरोड उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया और एलंगोवन पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे और जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताया।
एलंगोवन का राजनीतिक करियर
एलंगोवन ई वी के संपत के पुत्र और पेरियार ई वी रामासामी के भाई कृष्णासामी के पोते हैं, का जन्म 21 दिसंबर, 1948 को हुआ था। वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने 1984 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्यमंगलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। उन्होंने 2004 और 2009 के बीच गोबीचेट्टीपलयम संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद के रूप में कार्य किया। वह यूपीए -1 सरकार में 2004 और 2009 के बीच कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।
दो लोकसभा चुनाव हार चुके हैं एलंगोवन
एलंगोवन 2009 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए। 2009 में एलंगोवन इरोड निर्वाचन क्षेत्र में एमडीएमके के ए गणेशमूर्ति से हार गए। वहीं 2019 में वह थेनी में ओ पी रवींद्रनाथ कुमार से हार गए। इलांगोवन ने 2014 और 2017 के बीच तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनकी पत्नी वरलक्ष्मी हैं और छोटे बेटे का नाम संजय संपत है।












Click it and Unblock the Notifications