Erode East Bypoll Result: 3-3 राज्यों में शर्मनाक हार के बीच दक्षिण की इस सीट पर कांग्रेस को धमाकेदार बढ़त

चेन्नई में इरोड पूर्वी उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में कांग्रेस को बढ़त मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।कांग्रेस उम्मीदवार एलंगोवन 21,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Erode East Bypoll Result

Erode by Election: चेन्नई में इरोड पूर्वी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी ने यहां शुरुआती बढ़त बना ली है, जिसके बाद से कार्यकर्ता सड़कों पर पटाखे चलाते और जश्न मनाते दिखे। कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलांगोवन को अब तक 31884 वोट मिले हैं, जबकि अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के.एस. थेनारासु को अब तक 10747 वोट मिले हैं।

ईवीकेएस एलंगोवन ने 21,000 से अधिक मतों के अंतर बनाई बढ़त
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, डीएमके समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन 21,000 से अधिक मतों के अंतर से बढ़त बना चुके हैं। दरअसल, यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है वोटों की गिनती
दरअसल, तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में पहले दौर की मतगणना कांग्रेस के लिए जीत की उम्मीद लेकर आई है। कांग्रेस उम्मीदवार ईवी के एस ईलनगोवन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के के. एस. थेन्नारासु से 21,000 से अधिक मतों से आगे हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- Alongtaki Assembly Result: 'छोटी आंख के फायदे' बताने वाले नागालैंड के मंत्री तेमजेन की सीट पर क्या है हाल?

इरोड पूर्वी उपचुनाव के लिए जारी है वोटों की गिनती
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, अब तक की मतगणना में एलंगोवन को 31884 वोट मिले, जबकि थेनारासु को 10,747 वोट मिले। इसके अलावा मेनका नवनीतन को 2664 और तमिलर काची और डीएमडीके के आनंद को 431 वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+