ओडिशा के विद्यालयों को लेकर सीएम पटनायक बोले- यहीं से हुई परिवर्तन के युग की शुरूआत
ओडिशा सरकार 5टी के तहत विकास की कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने दावा कि मौजूदा सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के 5टी परिवर्तन की शुरुआत की है। इस बीच सीएम पटनायक ने प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वालों धन्यवाद दिया। मरांडी ने कहा कि मौजूदा वर्ष में 3,549 छात्रों को 5,000 रुपये की ओडिया भाषा छात्रवृत्ति दी गई। पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में जमा की गई।
सीएम नवीन पटनायक ने शुक्रवार (17 नवंबर) राज्य के विकास को लेकर एक कार्यक्रम में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के विद्यालयों में 5टी तहत तहत विकास एक बड़ा प्रयास है। राज्य के स्कूलों में परिवर्तन का युग स्कूलों से शुरू हो चुका है। सीएम ने कहा कि स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूली छात्रों के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'सुरभि' के समापन समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि छात्र अब डिजिटल तकनीक के माध्यम से सीख रहे हैं और स्कूलों का माहौल भी बेहतरी के लिए बदल गया है।

छात्रों में अपार प्रतिभा: सीएम
यह कहते हुए कि हमारे छात्रों में अपार प्रतिभा है, मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने नृत्य, गायन, खेल, कला और नवाचार जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीएम ने छात्रों को अपनी क्षमताओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अपनी सोच विकसित करने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है। ऐसे में 5टी के तहत स्कूलों में सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है।
छठ पर सीएम ने बधाई
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान सूर्य का आशीर्वाद हमारे जीवन को खुशी, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि से भर दे।












Click it and Unblock the Notifications