दिवाली पर EPFO ने दी UAN को आधार से जोड़ने की ऑनलाइन सुविधा

नई दिल्‍ली। दीपावली की पूर्व संध्या पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) वाले सदस्यों को ऑनलाईन यूएएन को आधार से जोड़ने की सुविधा प्रारंभ की है। इससे सदस्यों को बेहतर और तेज ईपीएफओ सेवाएं मिलेगी। यह सुविधा ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in >> Online Services >> e-KYC Portal>> LINK UAN AADHAAR पर उपलब्ध कराई गई है।

अब EPFO ने दी UAN को आधार से जोड़ने की ऑनलाइन सुविधा

इस सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ईपीएफओ सदस्य अपने यूएएन को आधार से ऑनलाईन जोड़ सकते है। इसके लिए सदस्य को अपना यूएएन प्रदान करना होगा। यूएएन के साथ जुड़े सदस्य के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन के बाद सदस्य को अपना आधार नंबर देना होगा।

इसके बाद एक और ओटीपी आधार से जुड़े मोबाइल/ई-मेल पर भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन के बाद यूएएन के ब्योरों को आधार विवरण से मिलाया जाएगा है। इसके बाद यूएएन को आधार से जोड़ा जाएगा। आधार से जुड़ जाने के बाद सदस्य आधार से जुड़ी ऑनलाईन ईपीएफओ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+