Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईपीएफओ ने 4.5 करोड़ कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 10 पीएफ खातों को एक UAN से जोड़ने की छूट

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य संगठन देशभर में अपने 4.5 करोड़ सदस्यों के लिए एक खास तरह की सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है, जिसके बाद ईपीएफओ के सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर अपने पैसों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। ईपीएफओ तमाम भविष्य निधि यानि पीएफ खातों को यूनिवर्सल पोर्टेबल खाता संख्या के साथ मिलाने की सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। इस सुविधा के आने के बाद ईपीएफओ के अंशधारक अपने 10 पुराने खातों को एक साथ एक ही बार में यूएएन से जोड़ सकेंगे। मौजूदा समय में ईपीएफओ के अंशधारकों को अपने ईपीएफओ के पैसों को यूएएन का इस्तेमाल करके उसे ऑलनाईन ट्रांसफर करना होता है। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब सिर्फ यूएएन को एक्टिवेट करना होगा, जोकि बैंक खातों के अलावा पैन व आधार कार्ड से जुड़ा होगा।

अंशधारक यूएएन को एक्टिवेट किए बिना अपना पैसा ईपीएफओ के स्थानांतरण दावा पोर्टल से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, इसके लिए उन्हें ऑनलाईन आवेदन करना होगा। खबरों के अनुसार ईपीएफओ ने इस सुविधा को काफी आसान कर दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक कर्मचारी एक ईपीएफ खाता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए 120 कार्यालयों को पहले ही निर्देश दे चुका है। इस सुविधा का लाभ लेने क लिए आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर इंपलॉइज कॉर्नर पर क्लिक करना होगा, लेकिन इसके लिए आपके पास एक्टिव यूएएन, मेंबर आईडी, यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें- खुशखबरी: एक दिन में निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने बदला नियम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+