रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले 700 PF ट्रस्टों पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने उन पीएफ ट्रस्ट पर कार्रवाई का आदेश दिया है, जिन्होंने रिटर्न दाखिल नहीं किया। ईपीएफओ ने अपने उन 700 क्षेत्रीय कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जिन्होंने ऑनलाइन रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

ईपीएफओ के मुताबिक 700 से अधिक निजी पीएफ ट्रस्ट ने ऑनलाइन रिटर्न दाखिल नहीं की। समीक्षा में पाया गया कि देशभर में 700 से अधिक ऐसे पीएफ ट्रस्ट हैं जिन्होंने कर्मचारियों के हित को बिना ध्यान में रखे हुए ऑनलाइन रिटर्न दाखिल नहीं किया। इन पीएफ ट्रस्ट की लापरवाही पर कार्रवाई की बात करते हुए केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने सभी पीएफ कार्यालयों से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि वो संस्थानों द्वारा ऑनलाइन रिटर्न फाइल किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहीं ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्ट से कहा है कि उन 84 लाख सदस्यों को एसएमएस, ईमेल या मोबाइल ई पासबुक के जरिए पीएफ अंशदान की जानकारी दी जाए। आपको बता दें कि ईपीएफओ ने साल 2017 में कर्मचारियों के भविष्य निधि का देखने वाली निजी पीएफ ट्रस्टों के लिये ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications