BharatPe विवाद लेकर EOW का बड़ा एक्शन, बढ़ी अशनीर ग्रोवर की मुश्किल, परिवार का सदस्य गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भारतपे (BharatPe) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडब्ल्यूओ ने कंपनी के सह- संस्थापक व पूर्व एमडी अश्नीर ग्रोवर के परिवार के एक सदस्य दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने ताजा एक्शन धन के कथित दुरुपयोग के मामले में लिया है।
दिल्ली पुलिस अश्नीर ग्रोवर के रिश्तेदार और भारतपे के पूर्व प्रशासन और खरीद प्रमुख दीपक गुप्ता को साकेत कोर्ट ले आई, जहां पूछताछ के लिए रिमांड की अनुमति की। साकेत कोर्ट ने इस विचार करते हुए पांच की दिन रिमांड मंजूर की है।

दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने एक बयान में कहा, "दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिनटेक कंपनी से धन की हेराफेरी के आरोप में भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया। गुप्ता को साकेत कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के सामने पेश कियाा अदालत ने भारतपे के पूर्व प्रशासन और सेल्स चीफ दीपक गुप्ता को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
क्या है मामला?
दिल्ली पुलिस का ताजा एक्शन भारतपे पर कथित ₹81 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में हुआ है। दरअसल, फिनटेक यूनिकॉर्न ने दिसंबर 2022 में अश्नीर ग्रोवर, पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर, उनके भाई श्वेतांक जैन, उनके पिता सुरेश जैन और दीपक गुप्ता के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications