पटना में विपक्ष की बैठक से दूर रहे RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने बेंगलुरु बैठक को लेकर दिया बड़ा बयान
Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। एनडीए के खिलाफ विपक्ष लगातार अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पटना विपक्ष की बैठक के बाद आज बेंगलुरू में विपक्षी पार्टियों की मीटिंग हो रही है। विपक्षी एकता पर जोर देने के लिए और सभी पार्टियां को एक साथ काम करने के लिए यह बैठक हो रही है।
इस बीच विपक्ष की बैठक को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि बेंगलुरु दिल्ली से थोड़ा दूर है, लेकिन हम सभी को दिल्ली वापस आने का रास्ता खोजना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष को एक साथ काम करने और आम लोगों के लिए दिल्ली का रास्ता बनाने की जरूरत है।

जयंत चौधरी ने कहा कि भारत के नागरिक जिनके लिए यह सरकार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में विफल रही है। हमें उन लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। हम साथ मिलकर एक नई राह बनाएंगे। इसके लिए मैं बहुत आशावान और सकारात्मक हूं। उन्होंने कहा कि मैं पिछली बैठक पटना में शामिल नहीं हो पाया था। यह मेरी पहली बातचीत है और मैं सुनूंगा कि अन्य नेता क्या कहते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि जो पहले से ही यहां हैं उनके अलावा किसी के साथ बातचीत नहीं की जाएगी, या उन तक पहुंचने के लिए दरवाजे बंद हैं। कहा कि दरवाजे बंद नहीं, बल्कि खुले हैं। समान विचारधारा वाले दल और नेता एक साथ आएंगे।
Recommended Video
बता दें कि पटना के बाद एक बार फिर सभी विपक्षी दल एक साथ महाबैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कम से कम 24 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। 17 और 18 जुलाई दो दिनों तक बैठक चलेगी। वहीं, सपा सांसद रामगोपल यादव ने कहा कि विपक्ष की बैठक से 2024 की दिशा बदल जाएगी। इस बैठक की कांग्रेस मेजबानी कर रही है। पटना में हुई पहली बैठक की मेजबानी नीतीश कुमार ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications