सोशल मीडिया पर रामायण के 'रावण' के निधन की फैली अफवाह, 'लक्ष्मण' ने फोटो शेयर कर बताई सच्चाई
मुंबई, मई 5: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खौफनाक रूप से बड़ी संख्या में लोग अपने लोगों को खो रहे हैं। भारत में लगातार कोरोना के मौत के आंकडे़ बढ़े रहे हैं। इस बीच कई हस्तियों की हमने कोरोना से निधन की खबरें सुनी हैं। हाल ही में न्यूज एंकर रोहित सरदाना, दूरदर्शन की फेमस एंकर कानुप्रिया के साथ अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। ऐसे में रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

'लक्ष्मण' ने अफवाह पर लगाया ब्रेक
जैसे ही सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी लोग सकते में आ गए, लेकिन अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इस अफवाह पर ब्रेक लगा दिया। सुनील लहरी ने सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे इस तरह की अफवाहें फैलाने से बचें। इस साथ ही उन्होंने बताया कि अरविंद जी ठीक है और उनसे लंबे स्वास्थ्य की हम सब कामना करते हैं।

फोटोज शेयर कर कही ये बात
अपने इंस्टाग्राम पर लेते एक्टर सुनील लहरी ने दो फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृप्या करके इस तरह की खबर न फैलाएं, भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें। क्लिक कर देखें सुनील लहरी का इंस्टाग्राम पोस्ट।

पहले भी उड़ चुकी है निधन की झूठी अफवाह
सुनील लहरी के पोस्ट के बाद यह साफ हो गया कि अरविंद त्रिवेदी पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। वहीं इससे पहले पिछले साल भी 'रावण' के निधन की झूठी खबर सामने आई थी। उस दौरान उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि वो अच्छे और सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा था कि मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश अच्छे और सुरक्षित हैं। फर्जी खबरें फैलाना बंद करें यह अनुरोध है।

रामायण देखते 'रावण' की फोटो हुई थी वायरल
अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का शानदार किरदार निभाया था। रामायण में उनका अभिनय इस कदर लोगों के मन में समां गया कि लोग उनके अंदर आज भी वो ही छवि देखते हैं। हालांकि वक्त के साथ अरविंद त्रिवेदी काफी कमजोर और वृद्ध हो गए है और काफी समय से वो छोटे पर्दे से भी दूर हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान जब एक बार फिर से रामायण का दूरदर्शन पर प्रसारण किया था, तब रामायण देखते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

रामायण के री-टेलीकास्ट ने बनाया रिकॉर्ड!
रामानंद सागर की ओर से बनाई गई रामायण का पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारिण हुआ था। फिर पिछले साल लॉकडाउन की घोषणा के बाद दोबारा टीवी पर रामायण की वापसी हुई। इस दौरान डीडी नेशनल पर रामायण के री-टेलीकास्ट का सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल की थी। दूरदर्शन ने एक ट्वीट में दावा किया था कि रामायण ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एपिसोड के लिए एक 'विश्व रिकॉर्ड' बनाया है। ऐसा दावा किया गया कि पिछले साल 16 अप्रैल को 77 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा था।
(Photo Credit- Sunil Lahri instagram)












Click it and Unblock the Notifications