Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#Metoo: 'उसका हाथ मेरी अंडर पैंट में था', जब 'तारक मेहता' की बबीता जी ने बयां किया अपना दर्द

मुंबई: भारत में कई एक्ट्रेसेस ने #MeToo मूवमेंट के तहत अपने साथ होने वाली खौफनाक घटनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कैसे काम के वक्त उनके साथ गंदा बर्ताव किया गया था। अपने साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की सारी बातें उन्होंने समाज के सामने रखी। इनमें से ही एक थी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का कैरेक्टर निभाने वाली मुनमुन दत्ता, जिन्होंने अपने साथ हुए झकझोर देने वाली घटना को याद करते हुए पूरी कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 'बबीता जी' ने अतीत के उन कड़वे किस्सों को सबके सामने बयां किया था, जो उनके साथ घटे थे।

Recommended Video

    #Metoo: 'उसका हाथ मेरी अंडर पैंट में था', जब 'तारक मेहता' की बबीता जी ने बयां किया अपना दर्द
    मुनमुन दत्ता ने किया था अपना बुरा अनुभव शेयर

    मुनमुन दत्ता ने किया था अपना बुरा अनुभव शेयर

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इंडियन टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी सीरियल है। वो ना केवल अपने कंटेंट के लिए बल्कि शो के स्टारर भी काफी लोकप्रिय है। सीरियल के कई कैरेक्टर ऐसे है, जिनको लोग उनके कैरेक्टर के नाम से ही जानते है। उनमें से ही एक हैं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता, जो बबीता अय्यर की भूमिका निभाती हैं। वो एक लोकप्रिय हस्ती और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मुनमुन दत्ता लेकिन एक वक्त था जब वह भी यौन शोषण का शिकार हुई थीं और उन्होंने इसका खुलासा #MeToo मूवमेंट के जरिए करके अपने फैंस सहित इंडस्ट्री को चौंका दिया था।

    'बबीता जी' ने बताई आपबीती

    'बबीता जी' ने बताई आपबीती

    मुनमुन दत्ता ने कुछ अपने अतीत के बुरे पलों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि #Metoo मूवमेंट पर पोस्ट साझा करना और दुनिया भर की महिलाओं पर यौन हमलों पर वैश्विक जागरूकता में शामिल होना है। मैं आश्चर्यचकित हूं कि कुछ 'अच्छे' पुरुष उन महिलाओं की संख्या को देखकर हैरान हैं, जिन्होंने बाहर आकर अपने #metoo अनुभवों को साझा किया है।

     मेरे शरीर को छूना उसके लिए उचित है

    मेरे शरीर को छूना उसके लिए उचित है

    उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ लिखना मुझे उन यादों को दूर करने के लिए आंसू लाता है, जब मैं पड़ोस के चाचा और उनकी चुभती आंखों से डर गई थी, जो मुझे परेशान करेगा और मुझे धमकी देगा कि मैं इस बारे में किसी से बात न करूं या मेरे बहुत बड़े चचेरे भाई, जो मुझे अपनी बेटियों की तुलना में अलग नजर से देखते हैं या वह आदमी जिसने मुझे पैदा होने पर अस्पताल में देखा था और 13 साल बाद उसने सोचा कि मेरे शरीर को छूना उसके लिए उचित है, क्योंकि मैं एक बढ़ती हुई किशोरी थी और मेरा शरीर बदल गया था।

     उसका हाथ मेरी अंडरपैंट में था...

    उसका हाथ मेरी अंडरपैंट में था...

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि मेरा ट्यूशन टीचर मेरे अंडरपैंट में हाथ डालता था या यह एक और टीचर जिसे मैंने राखी बांधी, क्लास में गर्ल्स की ब्रा की स्टेप खींचकर और उनके स्तनों पर थप्पड़ मारता था। क्योंकि तुम बहुत छोटे हो और बोलने से डरते हो। आपको नहीं पता कि आप इसे अपने माता-पिता को कैसे समझाएंगे या आप किसी से एक शब्द भी बोलने से कतराते हैं और फिर आप पुरुषों के प्रति उस गहरी जड़ से नफरत पैदा करना शुरू कर देते हैं, क्योंकि आप जानते हैं कि वे अपराधी हैं, जिन्होंने आपको इस तरह महसूस कराया है।

    साल 2017 में शेयर की थी अपनी दर्दभरी दास्तां

    साल 2017 में शेयर की थी अपनी दर्दभरी दास्तां

    उन्होंने आगे बताया था कि इस घृणित भावना को सालों लग गए दूर करते-करते, लेकिन मैं खुश हूं इस आंदोलन की आवाज बनकर कि लोगों को एहसास दिलाती है कि मुझे भी नहीं बख्शा गया, लेकिन आज मैं किसी भी आदमी को चीर दूंगी, जो दूर से भी मुझपर कुछ भी करने की कोशिश करता है। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने साल 2017 में अपने साथ हुई यौन शोषण का घटनाओं का जिक्र किया था। 25 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की आपबीती बताई थी।

    पढ़िए उन्होंने क्या लिखा था अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में

    #Metoo मूवमेंट के दौरान जो महिला अपने साथ हुए बुरे बर्ताव के लिए अंदर ही अंदर घुट रही थीं। उन्होंने सामने आकर खुलकर बात की। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा हुआ। फिल्मी दुनिया के बाहर भी काम करने वाली महिलाओं ने हिम्मत दिखाईं और सबके सामने समाज के काले चेहरे को लाकर रख दिया। ये पोस्ट उस वक्त का है, जब मुनमुन दत्ता ने अपने साथ बीते बुरे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+