TMC नेता महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, अब FEMA केस में 11 मार्च को ED करेगी पूछताछ
टीएमसी नेता और निष्कासित लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए 11 मार्च को बुलाया है। ईडी ने मोइत्रा को नया समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि बीती 19 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने में विफल रही थी।
अधिकारियों ने कहा कि मोइत्रा के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसके पास अज्ञात सहित कुछ विदेशी लेनदेन के बारे में जानकारी है। जिसकी अधिनियम के तहत जांच की जा रही है।

लोकसभा सदस्यता निष्कासित
आपको बता दें कि कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले के संबंध में प्रारंभिक जांच के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पहले से ही मोइत्रा की जांच की जा रही है। एथिक्स पैनल द्वारा 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें लोकसभा के सदस्य के रूप में निष्कासित कर दिया गया था।
दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर उपहार के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर अडानी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications