आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी का डीके शिवकुमार को समन, पेशी के लिए आ सकते हैं दिल्ली

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार को समन भेजा है और उनको शुक्रवार को दिल्ली आकर जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है। डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। साल 2017 में आयकर विभाग ने डीके शिवकुमार के 64 ठिकानों पर छापेमारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार शुक्रवार दिल्ली पहुंच सकते हैं।

enforcement directorate summons to karnataka congress leader dk shivakumar

वहीं, ईडी के समन पर डीके शिवुकमार का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'मैंने कोर्ट से अपील की है कि ये एक इनकम टैक्स का मामला है, मैंने आईटीआर फाइल कर दिया है, ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। पिछली रात जांच एजेंसी ने मुझे समन किया और दोपहर एक बजे तक दिल्ली आने को कहा। मैं कानून का सम्मान करूंगा।' ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ पीएमएलए के तहत आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्‍हें समन भेजा था।

साल 2017 में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। उस वक्त डीके शिवकुमार व अन्य कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। हाल ही में चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को भी कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई करार दिया था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ समन जारी किया था, जिसके खिलाफ कांग्रेस नेता ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दी थी। गुरुवार(29 अगस्त) को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने डीके शिवकुमार को कोई राहत नहीं दी और ईडी के समन को खारिज करने से इनकार कर दिया था। इसके तुरंत बाद ईडी ने कांग्रेस नेता को समन भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+