प्रवर्तन निदेशालय ने भाजपा से एनसीपी में शामिल हुए एकनाथ खडसे को तलब किया, जानें पूरा मामला
मुंबई, 7 जुलाई। पर्वतन निदेशालय ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को तलब किया है। ईडी ने गुरुवार को 11 बजे से पहले हाजिर होने को कहा है। कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर शरद पवार की एनीसीपी ज्वाइन करने वाले एकनाथ खडसे को पुणे लैंड डील मामले में ईडी ने तलब किया है।

लैंड डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। खडसे के दामाद को को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, बाद में वहीं उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। वहीं अब खडसे को ईडी ने तलब किया है।
एकनाथ के दामाद को ईडी ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था और दक्षिण मुंबई केंद्रीय जांच एजेंसी के आफिस में देर रात तक पूछताछ की थी। जिसमें अधिकारियों ने ये चौधरी के लिए कहा कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। चौधरी को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज केस की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें भाजपा छोड़ने के बाद खडसे को 2021 के शुरूआत होते ही जनवरी महीने में ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे से 2016 के एक लैंड डील मामले में समन भेजा था तब खडसे से ईडी के अधिकारियों ने लगभग 6 घंट तक पूछताछ की थी। इसके साथ ही ईडी ने खडसे की बेटी को भी समन भेजा था और लंबी पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications