नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में भारत को बड़ी कामयाबी, ब्रिटिश कोर्ट भेजी गई फाइल
Recommended Video

नई दिल्ली। नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए भारत की तरफ से जुलाई,2018 में अनुरोध किया गया था। ब्रिटेन के गृह सचिव ने नीरव मोदी की प्रत्यर्पण की फाइल को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में आगे की प्रक्रिया के लिए स्थानांतरित दिया है। इस मामले में जांच के बाद नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जा सकता है।

ब्रिटेन के गृह सचिव के सामने विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद से ये मामला लंबित था। बता दें, विजय माल्या का केस भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चला था। इसी कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। पंजाब नेशनल बैंक के हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार हीरा कारोबारी लंदन में रह रहा है।
नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया है। पीएनबी स्कैम का मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने अपना रूप बदल लिया है। भारत की जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है, फिलहाल नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर बेखौफ होकर घूम रहा है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।
लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया नीरव मोदी
द टेलिग्राफ ने नीरव मोदी का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसका लुक पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। नीरव मोदी ने दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ली है। नीरव मोदी बेखौफ नजर आ रहा है और हंसते हुए रिपोर्ट्स के सवालों को टाल रहा है। लेदर जैकेट पहने नीरव मोदी को पहचानना बहुत मुश्किल नहीं है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13000 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications