अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने कहा- 'हां! हाफिज सईद से की थी बात'
नई दिल्ली। आतंकवादियों को पैसे मुहैया करने के आरोप में फंसे अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज चार्जशीट फाइल की। अपनी चार्जशीट में ED ने कहा कि शब्बीर को जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी संगठनों से पैसा हासिल किया। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि शब्बीर शाह ने स्वीकार किया कि उसके पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है और ऐसे में वो अपनी आय के संबंध में कोई आईटीआर फाइल नहीं करता है। चार्जशीट में आरोप है कि वो स्थानीय लोगों और उसके करीबी सालाना 8-10 लाख रुपए सालाना दान देते हैं।

शब्बीर शाह ने किया स्वीकार...
ईडी की ओर से दाखिल किए गए चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि शब्बीर शाह ने स्वीकार किया कि वो कश्मीर के मुद्दे पर फोन पर हाफिज सईद से बात करता है।उसने हाल ही में सईद से जनवरी 2017 में बात की थी। ED ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। उस पर धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
असलम वानी ने दिल्ली में शब्बीर शाह की ओर से हवाला की डिलीवरी का खुलासा किया। जिसे वो पाकिस्तानी हवाला शफी शायर से पाता था। बता दें कि शब्बीर शाह को ईडी ने 2005 के एक मामले में गिरफ्तार किया है जिसमें शाह पर एक आतंकवादी को 2.25 करोड़ रुपये देने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications