जम्मू कश्मीर के बारामुला में एनकाउंटर,लश्कर के दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली, 23 जुलाई। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वरपोरा गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस एनकाउंटर में आतंकियों के टॉप कमांडर के छिपे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि टॉप आतंकी कमांडर और उसका एक सहयोगी इलाके में छिपा है, जहां पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की उससे मुठभेड़ चल रही है। इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया है।एक आतंकी का नाम फयाज वॉर है, जोकि कई जवानों और आम नागरिकों की हत्या में शामिल था। नॉर्थ कश्मीर में उसने काफी हिंसा फैलाई थी। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के Sopore में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    encounter

    गौर करने वाली बात है कि बारामूला में यह एनकाउंटर गुरुवार को शुरू हुआ था। यह मुठभेड़ सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच शुरू हुई थी। दरअसल सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद जवानों ने सोपोर के वारपोरा इलाके को चारो ओर से घेरना शुरू कर दिया। घेरेबंदी करके जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो एक आतंकी ने जवानों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोली चलाई और एनकाउंटर शुरू हो गए। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    जिस तरह से घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एक संदिग्ध ड्रोन मिल रहे हैं और कई आतंकी गतिविधियां मिल रही है उसके बाद सुरक्षाकर्मियों की संक्रियता भी काफी बढ़ी है। जवानों को संदिग्ध ड्रोन को लेकर अलर्ट किया गया है। ऐसा पहली बार है जब देश में आतंकियों ने ड्रोन के इस्तेमाल से हमले को अंजाम दिया है, यही वजह है कि घाटी में आतंक के नए तरीकों से निपटना सुरक्षार्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+