Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा इलाके के कांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दो आतंकी एक घर में छिपे हैं।
Recommended Video
Jammu Kashmir: Sopore Encounter में Al Badar का चीफ कमांडर Ganie Khwaja ढेर | वनइंडिया हिंदी

अनंतनाग जिला के कंडीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications