असम: सुरक्षाबलों और ULFA आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद
सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों ने जंगल को घेर लिया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
गुवाहाटी। असम के पेंगरी में सुरक्षाबलों और उल्फा (ULFA) आतंकियों के बीच शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गया जबकि चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने सुबह बताया, 'उल्फा आतंकियों से मुठभेड़ में हमारा एक जवान शहीद हुआ है। ऑपरेशन अभी जारी है। घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है।' बाद में एक IED ब्लास्ट में दो जवान और शहीद हो गए।
राज्य के तिंसुकिया में पेंगरी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों ने जंगल को घेर लिया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह लगातार राज्य के मुख्यमंत्री से संपर्क में है और हालात की जानकारी ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications