देखें वीडियो: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ बुधवार सुबह से ही जारी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सोपोर के चनखन इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। जनकन इलाका घनी आबादी वाला है। सुरक्षाबलों ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया है और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
सेना ने इलाके में तलाशी अभियान भी शुरु कर दिया है क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ और आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। सेना ने बताया कि दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की संभावना है। इनमें से एक आतकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कमांडर हो सकता है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इन दोनों आतंकियों में एक आतंकी लश्कर का कमांडर अबु हजैफा है।
सेना ने बताया कि सूचना पर जब इमारत में तलाशी अभियान चलाया गया आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। चुकि यह एक रिहायशी इलाका है इसलिए सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने में दिक्कत करने का सामना करना पड़ रहा है।













Click it and Unblock the Notifications