श्रीनगर में सेना की आतंकियों संग चल रही है मुठभेड़, एक आतंंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के चटबाल इलाके में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार कुछ आतंकी इस इलाके में छिपे हुए थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद सेना ने यहां अपना आपरेशन शुरू किया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कितने आतंकी यहां छिपे हुए हैं। सेना ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है। एनकाउंटर अभी भी चल रहा है।

army

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ का एक जवान भी इस एनकाउंटर में घायल हो गया है, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है, जहां दोनों ही तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों को इस बात की जानकारी मिली है कि इलाके में और भी आतंकी मौजूद हो सकते हैं। लिहाजा पूरे इलाके में घेरा डाल दिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इलाके में आतंकियों की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। वहीं कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में भी 2 लोगों को अगवा करके उनकी हत्या करने का भी मामला सामने आया है। मोहल्ले में आतंकियों ने गुलाम हसन डार उर्फ हसन रासा और बशीर अहमद के घर में देर रात घुसकर उनकी हत्या कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+