तीन दिनों के अंदर कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़
श्रीनगर। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के एलओसी सेक्टर में एनकाउंटर में 26 राजपूत रेजीमेंट के एक जवान के घायल होने की खबरें हैं।

गुरुवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ से ठीक तीन दिन पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में ही तीन आतंकियों को मार गिराया था। उस समय सुरक्षाबलों ने भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया था।
जो आतंकी मुठभेड़ में मार गया था, पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का था। उस समय भी सेना के तीन जवान घायल हे गए थे।
आपको बता दें कि पिछले दिनों नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा था कि कश्मीर में जारी माहौल के बीच आतंकी फायदा न उठा पाएं इसके लिएलिए आर्मी पूरी तरह से चौकस है।
लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा की मानें तो वर्तमान परिस्थितियों में साउथ कश्मीर में आर्मी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications