शोपियां में देर रात तक चली सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में देर रात आतंकियों के साथ सेना का एनकाउंटर चला, जिसमे सेना ने तीन आतंकियों कोढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर शोपिया जिले के केल्लर इलाके में हुआ। एनकाउंटर में सीआरपीएफ के जवान, सेना के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे। देर रात चले एनकाउंटर के बाद दो शव बरामद किए गए हैं। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एनकाउंटर खत्म हो गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने शोपियां में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान शोपियां के बेमनीपोरा के रहने वाले 24 साल के तनवीर अहमद के रूप में हुई है, जिसका शव कचौरा से बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक को घर के पास ही आतंकियों ने गोली मारी थी।गोली लगने के तुरंत बाद ही तनवीर अहमद को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी












Click it and Unblock the Notifications