जम्मू कश्मीर के शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि शोपियां के सुगन इलाके में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर अभी भी चल रहा है। बता दें कि सेना और आतंकियों के बीच यह एनकाउंटर मंगलवार शाम को शुरू हुआ है और 12 घंटे से यह एनकाउंटर अभी भी जारी है।

बता दें कि इससे पहले 27 सितंबर को दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के संबूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। वहीं 24 सितम्बर को अवंतीपुरा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर किया था। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि त्राल के मचामा इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद अवंतीपुरा पुलिस, 42 राष्ट्रीय राइफल्स और 180 बटालियन सीआरपीएफ ने विशेष घेरा और तलाशी अभियान चलाकर एक आतंकी को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications