जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली, 08 जुलाई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित पूछल में सुरक्षाकर्मिओं और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर की पुलिस और सेना के जवान शामिल हैं। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में अभी तक दो आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। इलाके में सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाकर्मियों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया था। दरअसल जम्मू स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर कुछ दिनों पहले ड्रोन के जरिए विस्फोट किया गया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर हैं। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कश्मीर में 5 आतंकियों को ढेर किया गया है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को बधाई बिना किसी क्षति के इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया और 5 आतंकियों को ढेर किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications