जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सेना ने आतंकियों के सफाए की तैयारी कर ली है। एक के बाद एक कर आतंकियों का घाटी में सफाया किया जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना को खूफिया जानकारी मिली कि अनंगनाग के वघामा इलाके में दो आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने चंद घंटों के भीतर ही दोनों आतंकियों को मार गिराया। जम्मब कश्मीर के डीजी दिलबाग सिंह ने बताया कि मुढभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों ने तीन दिन पहले सीआरपीएफ के जवान और 5 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पार से 1 INSAS राइफल, पिस्टल बरामद की है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Encounter : Anantnag में दो आतंकी ढेर, 6 साल के बच्चे का हत्यारा फरार |वनइंडिया हिंदी
    Encounter has started at Waghama area of Anantnag. Jammu and Kashmir Police and security forces are on the job.

    मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सड़के सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई थी। आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में साल 2020 में अब तक 116 आतंकियों को मार गिराया है। सिर्फ जून महीने में घाटी में 46 आतंकी मारे गए हैं। सोमवार को सेना ने अनंतनाग इलाके के खुलछोहर इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें से दो हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी थी, जबकि एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मसूद था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+