जम्मू कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में सेना के हाथों मारा गया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर सोपोर के रेबन इलाके में चल रहा है जिसमें एक आंतकी मारा जा चुका है। आतंकी की पहचान अभी नहीं की जा सकी है, फिलहाल अन्य आतंकियों की तलाश में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस बताया कि सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं। सुरक्षाबलों को इस बात की जानकारी मिली थी, इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया।

encounter

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलवामा के गुसो सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने इस एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया था। वहीं गुरुवार को आतंकियों ने घाटी में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया था।

इस वारदात को आतंकियों ने उस वक्‍त अंजाम दिया जब बीजेपी नेता अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर थे। बता दें बीजेपी नेता को 8 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिले हुए हैं फिर भी आतंकियों ने नेता और उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आतंकी हमले के समय नेता की सुरक्षा में तैनात सभी 8 पुलिसकर्मी नदारद थे। हालांकि पुलिस ने सभी 8 पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+