Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही सेना की कार्रवाई भी तेज हो गई है। आतंकियों के सफाए कते लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना जुटी हुई है। इसी बीच मंगलवार सुबह पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरु हो गया।

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को पुलवामा के मारवाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बल से सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोली बरसानी शुरु कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
इससे पहले रविवार को देर शाम भी पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटे तक एनकाउंटर चला था। इससे पहले बीचे गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम कर दिया था। सेना ने एलओसी से सटे उड़ी सेक्टर में हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की थी।












Click it and Unblock the Notifications