Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: त्राल में एक बाद फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 6 महीने में घाटी में 128 आतंकवादियों का सफाया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के त्राल के बिलालाबाद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों को खूफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में 3 से 4 आतंकवादी छिपे है, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की, लेकिन इसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जबावी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

 Encounter broke out at Bilalabad area of Tral last night, between J&K Police-security forces & terrorists.
आपको बता दें कि इससे पहले सेना ने मंगलवार को अनंतनाग इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों ही आतंकी सीआरपीएफ के जवान और 5 साल के बच्चे की हत्या में शामिल थे। सुरक्षाबलों को उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षाबलों ने सिर्फ जून के महीने में 48 आतंकियों को ढेर किया है, जिनमें कई आतंकी कमांडरों को मार गिराया है।

वहीं साल 2020 में अब तक सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने मिलकर अब तक 128 आतंकवादी ढेर किया है। मारे गए 128 आतंकवादियों में से 70 हिजबुल मुजाहिदीन के हैं, जबकि लश्कर-ए-तैयबा के 20 और जैश-ए-मोहम्मद के 20 आतंकी शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+