जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

पुलवामा। आज सुबह से ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि मीर मोहल्ला क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया और आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है। यहां पर दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया है तो वहीं पत्थरबाज भी सुरक्षाबलों से भिड़ने की खबर है।

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

साउथ कश्मीर के पुलवामा के त्राल के मीर मोहल्ला में यह मुठभेड़ हो रही है। जानकारी मिली है कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। वहीं आतंकियों को छुड़ाने के लिए प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों में झड़प भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है और ये मुठभेड़ उसी सर्च ऑप्रेशन का हिस्सा है।

पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक

पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक

इस ऑप्रेशन की वजह से ही शनिवार पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी और सभी गांवों में किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पाबंदी थी। इस तलाशी अभियान में पुलवामा के लस्सीपोरा, अलाईपोरा, हजदारपोरा समेत कई गांवों की सख्त घेराबंदी की गई है। सर्च ऑपरेशन के लिए करीब 700 जवानों की तैनाती की गई है।

जारी है तलाशी अभियान

जारी है तलाशी अभियान

वैसे पुलिसकर्मियों की हत्‍या के पीछे लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकियों को जिम्‍मेदार बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब दो दर्जन आतंकी घरों में दाखिल हुए थे और पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+